भला ही करो कुछ भी न मांगो


 जो कुछ करते हो तुम हमेशा 

वही होगा तेरा साथी

जो कुछ बोलते हो तुम हमेशा 

वही होगी तेरी पहचान। 


अच्छा या बुरा ,

कड़वा या भला 

कोई भेद नहीं उस में 

करते जाओ, 

कहते जाओ, 

भुगतने वाले तुम ही हो। 


जो कुछ पढ़ते हो तुम हमेशा 

वही होगी तेरी ज्ञप्ति

जो कुछ सोचते हो तुम हमेशा 

वही होगी तेरी शरण। 


बुरा ही करके , 

भला न मांगो 

भगवान कभी भी नहीं देंगे 

भला ही करो 

कुछ भी न मांगो 

यही भला होगा तुझको। 


जो कुछ देखते हो तुम हमेशा 

साफ़ नज़र डालो उस पर 

जो कुछ सुनते हो तुम हमेशा 

साफ़ साफ़ कानों में सुन । 


तब होगी दुनिया सुंदर 

और मिलेगी कुछ बेहतर 

बढ़िया होगी यह संसार 

तू भी खुश होगी बार बार ।।। [DS]

    

Comments

Popular posts from this blog

නිශා , නුඹ හිනැහියන්

यादों के फूल।

भोर से हीरक तक-[ 2 ]